महंगाई दर से निपटने के लिए निवेश करना ज़रूरी है।

1.1 कोई निवेश क्यों करे?

इस सवाल का जवाब देने से पहले ये समझते हैं कि अगर निवेश नहीं करेंगे तो क्या हो सकता है। मान लीजिए कि आप 50,000 रुपये हर महीने कमाते हैं, और 30,000 रुपये आपका महीने का खर्च है। आपकी मासिक बचत 20,000 रुपये रहती है। इस उदाहरण को आसान रखने के लिए अभी इसमें इनकम टैक्स को नहीं जोड़ेंगे। अब ये मान लीजिए कि-

  • आपकी कंपनी कर्मचारियों का बहुत ख्य़ाल रखती है और हर साल तनख्वाह 10 परसेंट बढ़ाती है
  • जीवन यापन खर्च – कॉस्ट ऑफ लिविंग (cost of living)  हर साल 8 परसेंट से बढ़ता है
  • आप 30 साल के हैं और 50 पर रिटायर होना चाहते हैं, तो कमाने के लिए आपके पास 20 साल है
  • रिटायरमेंट के बाद आप किसी भी तरह का काम नहीं करेंगे 
  • आपके खर्चे नहीं बदलेंगे 
  • हर महीने जो 20,000 बचते हैं, वो कैश या नकद के रूप में आपके पास रहता है
वर्ष सालाना आय सालाना व्यय नकदी बचत
1 600000 360000 240000
2 660000 388800 271200
3 726000 419904 306096
4 798600 453496 345104
5 878460 489776 388684
6 966306 528958 437348
7 1062937 571275 491662
8 1169230 616977 552254
9 1286153 666335 619818
10 1414769 719642 695127
11 1556245 777213 779032
12 1711870 839390 872480
13 1883057 906541 976516
14 2071363 979065 1092298
15 2278499 1057390 1221109
16 2506349 1141981 1364368
17 2756984 1233339 1523644
18 3032682 1332006 1700676
19 3335950 1438567 1897383
20 3669545 1553652 2115893
सम्पूर्ण बचत 17890693

आप अगर ऊपर दिए गए नंबर को देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि 20 साल के बाद हालात डरावने हो सकते हैं। 

  1. 20 साल की मेहनत से आप सिर्फ 1 करोड़ 70 लाख ही जोड़ पाए
  2. क्योंकि आपके खर्चे फिक्स थे, तो आपने अपना रहने का तौर-तरीका भी नहीं बदला। शायद आपने कई अकांक्षाओं जैसे बड़ी गाड़ी, बड़ा घऱ ,घूमना फिरना को दबा दिया
  3. रिटायरमेंट के बाद अगर खर्चे 8 परसेंट की दर से बढ़ेंगे, तो 1.7 करोड़ से आपके मोटे तौर पर 8 साल निकल जाएँगे, और उसके बाद क्या करेंगे, ये आप सोच लें। 

क्या करेंगे आप 8 साल के बाद, जब पूरी सेविंग निकल जाएगी। ज़िदगी की गाड़ी कैसे चलेगी? क्या कोई तरीका है जिससे 20 साल में 1.7 करोड़ से कहीं ज्यादा रकम जोड़ी जा सके? 

उदाहरण स्थिती को थोड़े बदलाव के साथ देखते हैं। मान लीजिए कि आपने 20 हजार नकद के रूप में नहीं रखा बल्कि इसे निवेश किया एक ऐसे विकल्प में जो 12 परसेंट हर साल रिटर्न देता है। उदाहरण के तौर पर- पहले साल में आपने बचाए 2,40,000, जिसे आपनें 12 परसेंट की दर पर निवेश किया 20 साल के लिए, और ये रुपये 20 साल में हो जाएँगे 20,67,063

साल सालाना आय सालाना खर्च जमा नकद 12% की दर पर विकल्प में निवेश
1 600000 360000 240000 2067063
2 660000 388800 271200 2085519
3 726000 419904 306096 2101668
4 798600 453496 345104 2115621
5 878460 489776 388684 2127487
6 966306 528958 437348 2137368
7 1062937 571275 491662 2145363
8 1169230 616977 552254 2151566
9 1286153 666335 619818 2156069
10 1414769 719642 695127 2158959
11 1556245 777213 779032 2160318
12 1711870 839390 872480 2160228
13 1883057 906541 976516 2158765
14 2071363 979065 1092298 2156003
15 2278499 1057390 1221109 2152012
16 2506349 1141981 1364368 2146859
17 2756984 1233339 1523644 2140611
18 3032682 1332006 1700676 2133328
19 3335950 1438567 1897383 2125069
20 3669545 1553652 2115893 2115893
20 साल के बाद निवेश राशि 42695771

जो पैसे हर महीने बचते हैं, उसे निवेश करने से आपके पैसे तेज़ रफ्तार से बढ़ते हैं, और नतीजा दिखता है- अच्छी खासी रकम के रूप में। चार्ट में देखिए 20 साल के बाद आपके पास पहले की तुलना में 1.76 करोड़ के बजाए 4.26 करोड़ रुपये जुड़ जाएंगे जो 2.4 गुणा बढ़त है। और इस बढ़त का साफ मतलब है कि रिटायरमेंट के बाद आपकी ज़िंदगी ज्यादा सुकून से कटेगी। 

अब आते हैं, उस सवाल पर जो इस अध्याय का शीर्षक है- निवेश क्यों करना चाहिए। कुछ बहुत ज़रूरी वजहे हैं-

  1. महंगाई दर से निपटने के लिए- बढ़ती मंहगाई हमारे पैसे की वैल्यू कम करती है। निवेश करने से इस समस्या से निपटा जा सकता है। 
  2. बड़ी पूँजी जोड़ने के लिए- ऊपर जो उदाहरण दिया गया है, उससे एकदम साफ है कि कैसे निवेश करने से रिटायरमेंट तक आपके पास एक बहुत बड़ी रकम जमा हो सकती है, लेकिन सिर्फ रिटायरमेंट के लिए ही नहीं, निवेश करने से और भी बड़े महत्वपूर्ण काम जैसे बच्चे की पढ़ाई, शादी, घऱ खरीदना, इस तरह के काम के लिए भी पैसे आसानी से जोड़े जा सकते हैं।
  3. आपकी वित्तीय अकांक्षाओं, ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए

1.2 कहाँ निवेश करें? 

अब हमें ये पता चल गया है कि निवेश करना क्यों ज़रूरी है। अगला सवाल हमारे मन में आता है कि निवेश कहाँ करना चाहिए, और किस तरह के रिटर्न की उम्मीद करनी चाहिए। निवेश करने में सबसे पहले आपको चुनना होता है – एसेट क्लास, जो आपके रिस्क लेने की क्षमता से मेल खाता हो। रिटर्न और रिस्क के हिसाब से निवेश को अलग अलग कैटेगरी या श्रेणी में बाँटा जाता है। इन श्रेणियों को अंग्रेजी में एसेट क्लास कहते हैं। कुछ जाने माने एसेट क्लास के नाम नीचे दिए गए हैं-

  1. फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स 
  2. इक्विटी
  3. रियल एस्टेट 
  4. कमोडिटी ( प्रेशियस मेटल – बहुमूल्य धातु)

फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स

निवेश के इस विकल्प में जो मूलधन ( प्रिंसिपल अमाउंट) होता है, वो सुरक्षित रहता है। इस निवेश पर रिटर्न आपको ब्याज के तौर पर मिलता है। ब्याज आपको सालाना, छह महीने या तीन महीने पर मिल सकता है। निवेश की मियाद खत्म होने पर, जिसे निवेश का मैच्योरिटी पीरियड भी कहते हैं, पूँजी ( कैपिटल) आपको वापस दे दी जाती है। 

 

फिक्सड इनकम निवेश के विकल्प

  1. बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट
  2. सरकारी बॉन्ड (जो सरकार जारी करती है)
  3. सरकारी कंपनियों के बॉन्ड
  4. कॉरपोरेट बॉन्ड

जून 2014 के हिसाब से फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स का रिटर्न 8 से 11 परसेंट के बीच में होता है। 

इक्विटी

इक्विटी में निवेश का मतलब है शेयर बाज़ार में लिस्ट हुई कंपनियों के शेयर खरीदना। शेयर की ट्रेडिंग या खरीद-बिक्री दोनों स्टॉक एक्सचेंज – बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange- BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange- NSE) पर होती है।

जब आप इक्विटी में निवेश करते हैं, तो पूँजी या कैपिटल की गारंटी तो नहीं होती लेकिन इक्विटी में जो रिटर्न मिलता है, वो काफी आकर्षक हो सकता है। भारतीय शेयर बाज़ार का रिटर्न पिछले 15 साल में 14-15 परसेंट CAGR ( Compound Annual Growth Rate) के आस पास रहा है। 

 

कई जानी-मानी भरोसेमंद कंपनियों ने लंबे वक्त में 20 परसेंट CAGR तक की कमाई करवाई है।  लेकिन ऐसी कंपनियों के ढ़ूँढने के लिए कुशलता, मेहनत और सब्र की सख्त ज़रूरत होती है। 

अगर आप इक्विटी में निवेश 1 साल से ज्यादा अवधि के लिए करते हैं तो निवेश से निकलने पर 1 लाख रुपये तक का मुनाफा टैक्स फ्री रहता है। 1 लाख के ऊपर की कमाई पर 10 परसेंट टैक्स लगता है। 1 अप्रैल 2018 से पहले ये कमाई पूरी तरह से टैक्स फ्री थी। लेकिन अभी भी ये टैक्स रेट बाकी एसेट क्लास के मुकाबले कम है। 

 

रियल एस्टेट

रियल एस्टेट के तहत आप निवेश मकान, दुकान या ज़मीन में करते हैं। इस निवेश से दो तरह की कमाई हो सकती है। एक कमाई रेंट या किराए के रूप में हो सकती है, दूसरी कमाई प्रॉपर्टी की कीमत में बढ़ोतरी से होती है। लेकिन इस निवेश में बहुत पेचीदगी और उलझन होती है। वक्त बहुत लग सकता है और साथ ही निवेश के लिए काफी बड़ी रकम की ज़रूरत होती है। रियल एस्टेट का रिटर्न नापने का कोई आधिकारिक फॉर्मूला नहीं है इसलिए इस पर टिप्पणी करना मुश्किल है। 

 

कमोडिटी- बुलियन

सोना और चांदी निवेश का जाना-माना विकल्प है। लंबे वक्त में सोना और चांदी, दोनों की कीमत में इज़ाफा होता है। इन दोनों में 20 साल तक के निवेश से लगभग 8 परसेंट CAGR तक का रिटर्न मिला है। इनमें निवेश गहने खरीद कर किया जा सकता है या फिर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ( Exchange Traded Fund- ETF )  के ज़रिए।

 

हमने जो शुरूआत में उदाहरण दिया था, अब उसी को ध्यान में रखते हुए ये पता करने की कोशिश करते हैं कि अगर 20 साल के लिए कोई फिक्स्ड इनकम, इक्विटी और बुलियन में निवेश करता है, तो कितनी रकम जुड़ेगी। 

  1. अगर फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रुमेंट में निवेश किया और रिटर्न औसतन 9 परसेंट सालाना मिला तो 3.3 करोड़ रुपये मिलेंगे
  2. इक्विटी में अगर 20 साल के लिए निवेश किया और रिटर्न औसतन 15 परसेंट सालाना हुआ तो 5.4 करोड़ रुपये
  3. बुलियन यानि सोने-चांदी में निवेश में रिटर्न 8 परसेंट सालाना का मान कर चलें तो 3.09 करोड़ रुपये

तो साफ है कि इक्विटी में निवेश सबसे बढ़िया रिटर्न देता है, खासकर तब जब आप लंबे वक्त के लिए निवेश करते हैं। 

 

निवेश से जुड़ी ज़रूरी बातें-

जब निवेश करते हैं तो ये ध्यान रखना ज़रूरी है कि सारा निवेश एक ही एसेट क्लास में न हो। निवेश को अलग अलग एसेट क्लास में बाँटना बहुत ज़रूरी है, और इस प्रक्रिया को एसेट एलोकेशन कहते हैं। 

उदाहरण के लिए, 23-25 साल की उम्र वाले युवा प्रोफेशनल ज्यादा रिस्क ले सकते हैं क्योंकि उनकी उम्र कम है और निवेश के लिए वक्त ज्यादा है। ऐसे में उन्हें कुल निवेश का लगभग 70 परसेंट इक्विटी में लगाना चाहिए, 20 परसेंट बुलियन में और बाकी फिक्स्ड इनकम निवेश में। 

इसी तरह जो निवेशक रिटायर हो चुका है, कायदे से उसके कुल निवेश का 80 परसेंट फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रुमेंट में, 10 परसेंट इक्विटी में और 10 परसेंट बुलियन में होना चाहिए। ये जो रेश्यो है कि किस एसेट क्लास में कितना परसेंट निवेश होना चाहिए, वो निवेशक के रिस्क लेने की क्षमता पर निर्भर करता है। 

 

1.3 निवेश शुरू करने के पहले किन बातों की जानकारी होनी चाहिए? 

निवेश करना ज़रूरी है लेकिन निवेश शुरू करने के पहले ये बातें जान और समझ लें – 

  1. रिस्क या ज़ोखिम और रिटर्न जुड़े हुए हैं। ज्यादा रिस्क होगा, तो ज्यादा रिटर्न होने की संभावना है। कम रिस्क होगा, तो रिटर्न भी कम होगा।
  2. अगर चाहते हैं कि निवेश किया गया मूलधन सुरक्षित रहे, तो फिक्सड इनकम वाले निवेश के विकल्प बेहतर होगें। इनमें रिस्क कम होता है। लेकिन ध्यान रखें कि लंबे वक्त में महंगाई दर की वजह से जो भी रकम आपके हाथ में आएगी, उसकी वैल्यू कम होगी। उदहारण के तौर पर – बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट आपको 9 परसेंट रिटर्न देता है, और महंगाई दर अगर 10 परसेंट है , तो आपको 1 परसेंट का नुकसान हो रहा है। फिक्स्ड इनकम वाले विकल्प उनके लिए हैं, जिनकी रिस्क लेने की क्षमता बहुत कम होती है। 
  3. महंगाई से निपटने में आपकी मदद करेगा इक्विटी।  अगर पुराना डेटा निकाल कर देखें तो ये पता चलता है कि लंबे वक्त तक इक्विटी में निवेश करने पर 14-15 परसेंट तक का रिटर्न मिलता है। लेकिन ध्यान रखें कि इक्विटी में निवेश के साथ जोखिम भी जुड़ा है। 
  4. ज़मीन जायदाद या फिर रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए एक साथ बड़ी रकम की ज़रूरत पड़ती है, और इस तरह के निवेश से निकलने में काफी वक्त लगता है। ज़मीन-जायदाद आप कभी भी खरीद या बेच नहीं सकते हैं। आपको खरीदने और बेचने के लिए सही वक्त पर सही खरीददार और बेचने वाला चाहिए होगा। 
  5. सोना- चांदी निवेश के सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं, लेकिन इनका रिटर्न बहुत ज्यादा आकर्षक नहीं है।

इस अध्याय की ज़रूरी बातें

  1. अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए निवेश करें।
  2. जो रकम आप अपने लक्ष्य के लिए जोड़ना चाहते हैं वो निवेश के विकल्प के रिटर्न पर निर्भर करती है। दो विकल्पों के रिटर्न के बीच में थोड़ा सा भी अंतर रकम पर काफी असर डाल सकता है। 
  3. ऐसा विकल्प चुनें जो आपके रिस्क या जोखिम लेने की क्षमता के मुताबिक हो।
  4. अगर आप महंगाई दर के असर से सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो आपके पूरे निवेश का कुछ हिस्सा इक्विटी में होना ज़रूरी है। 

 




514 comments

  1. Hareesh vaishnav says:

    I understand that need to be investment

  2. Madhusudam says:

    Helpfull for everyone who need to increase his assets

  3. Ajay giri says:

    Thanks you for this

  4. Sapna says:

    contents covered are very helpful for beginners.

  5. SD says:

    It is nice reading to point.

  6. arjun says:

    very nice

  7. Dhiren says:

    Very nice

  8. Krishna says:

    there is no option to download pdf in Hindi ?
    also the hindi version of other modules is not available.
    i am trying to teach my family member the concepts of stock market and hindi version of file is really helping me.
    requesting you to make it available in pdf and aslo make it available for all the modules

  9. Bhavesh sharma says:

    Yeah sare module hindi me kyu nhi h

  10. Jagdish says:

    Nine

  11. md sadab says:

    Really appreciate it Maza aa Gaya aapke is page ko jab Maine apne friend circle me dala wo log khus gaye and wo log interested v ab

    Reference me apna link dal Diya 😜😜😜😜

  12. Rupesh says:

    I loved the post.

  13. hareesh vaishnav says:

    very nice education

  14. satendra says:

    aasan bhasa me accha smjaya gya hai dhnyabaad

  15. Shreya Jadhav says:

    Very useful & great information to understand

  16. Rohit says:

    Very helpful for beginners..

  17. varsha dhaka says:

    this post is very helpful for us.

  18. Sadanand says:

    The post is very useful

  19. Uttam says:

    Very good idea for financial support.

  20. gunjan kotadiya says:

    nice work, easy to understand market in local langauge, nice effort

  21. Sanjay Whavale says:

    Thanks you for this

  22. rahul says:

    simple language i love it

  23. Dhanjee says:

    Shandar

  24. Rajendra Barage says:

    It’s very needful for me.

  25. Nilesh Ahire says:

    it’s Very needful for beginners

  26. Navneet kumar says:

    Sir Hindi Mai baaki ke module KBB tkk translate hoo Skte hai.

    • Kulsum Khan says:

      हम उन पर काम कर रहे हैं, अन्य मॉड्यूल जल्द ही उपलब्ध होंगे।

  27. Navneet Kumar says:

    Sir kyaa aap btaa skte hai kitna tym lgg jaayega kioki mai inhi module se stock market ke baare mai seekh rha hu🙂

  28. SUMAN KUMAR says:

    Remaining module ka hindi version kb aayega …Translate in hindi please…
    I m h register user my id is OV5814

    • Kulsum Khan says:

      हम उन पर काम कर रहे हैं, बाकि के मॉड्यूल भी जल्द ही उपलब्ध होंगे।

  29. suman kumar says:

    Ye sare module hindi me kb aayenge..

    • Kulsum Khan says:

      Hi Suman, हम उन पर काम कर रहे हैं, बाकि के मॉड्यूल भी जल्द ही उपलब्ध होंगे।

  30. HEMANT says:

    Good education for me , happy with this hindi version
    thank you !

  31. abhishek says:

    good education..

  32. Yogesh khamkar says:

    Thank you so much very important information .

  33. तरूण कुमार गुप्ता says:

    Hello kartik sir…..A question 4 u……. A government employee can do trading and investing or it is illegal for him….🙂

  34. Priyanka says:

    Very helpful

  35. तरूण कुमार गुप्ता says:

    Thank you sir for clearing …… Aap mujhe sir naa boliye….I am undergraduate student …like ur son…💓🙂

  36. Mk says:

    Its really helpful

  37. Namrata says:

    Very helpful. Information

  38. Saroj kumar meher says:

    Memory bull topic very very nice😄😆😆

  39. Santosh says:

    Sir invest ki power ko samjhane ke liye thanks…

  40. Rupesh says:

    Thank you for this systematic & valuable information

  41. manish yadav says:

    thanks for initial information

  42. vk says:

    bahut hi gyanvardhak hai.

  43. Balu e lavhale says:

    ग्यानवर्धक जानकारी इसके पहले ऐसी जानकारी पढणे को मिली नही

  44. DINESH SEN says:

    actually sir i have to put SL order to buy above or sell below CMP for example if Escorts CMP is 579 & i have to put order of sell below 575 then SL order is required to setup.
    CASE-1
    In the SL order i have to put trigger price 575 & price 574
    Now my question is my order get executed or not if market suddenly go to 574 without touching 575 then my order will get execute or not because at trigger price no order is available for buy or sell & directly it goes to 574.
    i have to understand TRIGGER PRICE IN DEEP. I HAVE SEEN ALL THE MATERIAL ON THE INTERNET BUT NO WHERE IS MINOR DETAILS OF TRIGGER PRICE.
    KINDLY EXPLAIN TRIGGER PRICE & PRICE ACTUAL MEANING IN CASE OF SL-ORDER

    • Karthik Rangappa says:

      Think of the trigger price as the key to release your SL order. Only when the trigger price is hit, will your SL order get activated. However, if the price fall is sharp and it goes below your SL price without touching your SL, then your SL order will remain pending. This also means, SL order is not guaranteed. You need to double-check if the order is through or not. Alternatively, you can place an SL market order, but then the price at which your order will go through is unknown.

  45. ASHIS CHAND says:

    DEAR SIR, LAST 1 YEAR I HAVE DOING INTRADAY TRADING ALSO I HAVE INVEST IN LONG TERM IN SOME MIDCAP EQUITY .BUT IN BOTH SIDE I HAVE MAKING LOSS.IN MY INTRADAY TRADING YEARLY STATEMENT 10:2 RATIO PROFIT AND IN INVESTMENT 10:1 PROFIT. MY INTEREST IN SHARE MARKET BUT I LOSE MONEY.
    SIR KINDLY SUGGEST ME SHOULD I CONTINUE IN SHARE MARKET OR LEAVE .

    • Karthik Rangappa says:

      Please take a long break, spend time reading and getting a firm understanding on the markets. As long as the markets exist, the opportunity will always be there. So you need to be ready for markets as the market is always ready for you 🙂

  46. Mayur Singh says:

    Basic Info. add something New..Something creative you can also add Q/A for beginners.

    • Kulsum Khan says:

      Hi Mayur, the comment section is kind of a q&a you can ask your questions or drop the feedback here.

  47. bulet says:

    NICE SIR JI

  48. Jay Ram Singh says:

    dear sir,
    thanks for giving best knowledge of investment sector

  49. Naveen Kumar says:

    अगर आप महंगाई दर के असर से सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो आपके पूरे निवेश का कुछ हिस्सा इक्विटी में होना ज़रूरी है। कोई समझा सकता है क्या इस वाक्य का मतलब ?

    • Kulsum Khan says:

      अगर आप महंगाई के दौर से बचना चाहते हैं तो आपके पूरे निवेश करने वाले रुपयों के हिस्से में से कुछ इक्विटी इंवेस्टमेंट्स में भी पैसे लगाने चाहिए।

  50. Rampal Bishnoi says:

    What a Energetic Lesson It will help us to Grow our Money
    Thanks

  51. NIRAJ says:

    I personally appreciate this in-depth knowledge sharing content. Hats off to content writter’s effort.

  52. Daku says:

    Varasity माेबाइल अॅप में भी हिंदी भाषा का पर्याय उपलब्ध है क्या ?

    • Kulsum Khan says:

      जी नहीं मोबाइल एप्लीकेशन में सिर्फ अंग्रेजी भाषा में है, हम जल्द ही हिंदी में भी उपलब्ध करवाएंगे।

  53. Pravin Moon says:

    Thanks for given Better information to new investors

  54. Shreyesh Gangwar says:

    Very easy language and Good information for new investor

  55. ANIL KUMAR SINHA says:

    Really with thanks appreciate to you that yours guidline regarding investment as F I I, EQUITY, REAL ESTATE AND COMMODITY etc out of past saving money.

  56. kailash says:

    कैसे जाने कि कौन सा शेयर में इन्वेस्टमेंट करें.PE क्या होता है.

    • Kulsum Khan says:

      आपको किसी शेयर को इन्वेस्टमेंट के लिए चुनने से पहले उस शेयर के बारे में थोड़ा रिसर्च करना होगा, जैसे की उस शेयर का परफॉरमेंस, उस कंपनी के फंडामेंटल, कंपनी की रिपोर्ट आदि. और PE, Put ऑप्शन के लिए शार्ट फॉर्म है.

  57. Rahul says:

    उदाहरण के तौर पर- पहले साल में आपने बचाए 2,40,000, जिसे आपनें 12 परसेंट की दर पर निवेश किया 20 साल के लिए, और ये रुपये 20 साल में हो जाएँगे 20,67,063.
    pls solve this.

  58. gautam shah says:

    useful information given.
    investment saving information future plan for young generation india

  59. Kamal says:

    Good opportunity for Investors. Today is my first day of trading and my profit is Rs.450/- by investing 9k.

  60. Amar says:

    Good information for beginners like me

  61. hariom kumar says:

    It’s very useful knowledge for me
    I understood investment

  62. Vineet Gahlaut says:

    It’s very helpful for me and now I need to invest money for future opportunities. Thanks to you.

  63. Niy@nt pachauri😉😉😉😉😉 says:

    When I done the varsity course I can able to trade and invest
    .

  64. Rajiv says:

    This is the valuable content for any investor.

  65. Shekhar Kamal Asarsa says:

    nice guideline….

  66. Krishan Gopal says:

    Thank you so much sir, for helping us♥️♥️♥️

  67. Amit kumar says:

    as per your according i am start investment……zerodha is very good platform for a bigner …so injoy ..before LEARN….after urn…..

  68. DHARMENDRA PANDEY says:

    bought HUL 2250 last 4 days going down now it is 2030 do you sugget me to quit or wait for some time.

    • Kulsum Khan says:

      Hi Dharmendra, we regret to say we cannot advise you on this, this should solely be your decision if you want to buy/sell/hold the stock as an investor, please do your due research before you take up any trade.

  69. RAVI KHOKHAR says:

    THIS IS VERY IMPORTANT AND VALUABLE THINGS ARE WRITTEN IN THIS ”” NEED OF INVESTMENT”” SERIES. I M VERY HAPPY TO READ ALL THINGS IN THIS SERIES.
    BECAUSE
    I M NEW USER IN THE ZERODHA A/C SO IT’S MY DUTY TO READ ALL USEFUL THINGS WHICH IS GIVEN BY YOU

  70. Edward says:

    It is good reading

  71. Atul Kumar Singh says:

    IT IS VERY USEFUL

  72. narendra chauhan says:

    very very nice theory

  73. Kapil says:

    Easy language is very helpful for rural area people

  74. Sunil Krishnaji Kulkarni (SK) says:

    well and in simple language investment concept defined

    Thanks
    Sunil Kulkarni (SK)
    Sangli-416416
    mob 4220 40450

  75. Pritam Pawar says:

    Simple and understanding language used
    Very Nice

  76. Amit KachhawHa says:

    Its really very nice n easy for learning sir 🙏🙏🙏

  77. Mithun chauhan says:

    बहुत ही सरहनीय कार्य , ताकि हम हिंदी भाषी लोगों को भी अब अशनि से सीखने के लिए बहुत कुछ उपलब्ध हो गया ।
    लेकिन एक समस्या अभी भी है कि जिस प्रकार अंग्रेजी में PDF उपलब्ध है , हिंदी में भी इसको किया जाए , बहुत आभार होगा ।

    • Kulsum Khan says:

      हम इस पर काम रहे हैं, वह भी जल्द ही उपलब्ध कराया जायेगा।

  78. sunil Dutt says:

    WOW !! This is superb development in this varsity. After long back, I gone through this again. Thanks!!

  79. md abdul razak says:

    very nice,is good for learners thanks for good content

  80. sunny kumar says:

    yes sir. I go understand to given me you so rule and regulation for investment. thank you indra jit Sir.

  81. Prakash Singh says:

    Thanks for zerodha
    But hindi me pdf hona chahiye
    Please ensure to my question
    Thanks

    • Kulsum Khan says:

      हम उस पर काम कर रहे हैं, वह भी जल्द ही उपलब्ध होगा।

  82. Monpal Rana says:

    Thanks sir for supporting and sir pls increase ours knowledge

  83. Prakash m says:

    Very nice & good line but risk

  84. dhananjay aggarwal says:

    very nice

  85. Varun says:

    Hi Team,
    क्या आपके पास मुट्यूल फंड्स का भी हिंदी में कुछ है क्या।

    If yes, so pls kindly send me the link on my given E-Mail Address.

    Thanks

  86. Varun says:

    Thanks Kulsum,
    For sure, I’ll be waiting for this. Kindly mail me the link when it’s available if possible.

  87. Vijay Nigudkar says:

    How come Download all Hindi version of Option Strategies ???

    • Kulsum Khan says:

      हम उस पर काम कर रहे हैं, वह भी जल्द ही उपलब्ध कराया जायेगा।

  88. SHAILESH says:

    All contents is so good for biggners…

  89. sandeep borhade says:

    thanks zerodha , u r doing fabulas job in share market industry. zerodha is best discount broker forever becouse your app(kite) is very ease to use. thanks NITIN SIR.

  90. vivek pandey says:

    very useful basic knowledge.
    vivek pandey

  91. Daddu Gopi Vijyadevjyoti WJH says:

    Shandar, Jabrdst, Jindabad

  92. shilpa sharma says:

    very useful basic knowedge.

  93. Yashwant Singh dhurwey says:

    Nice

  94. PRADEEP SAPRA says:

    GOOD WORK

  95. Sampatrao Mohite says:

    Nice knowledge

  96. Rakesh Gupta says:

    It’s very usefull for me and hopefully for
    everyone also.

  97. Parth Gandhi says:

    very useful calculation for young generation.
    made a lot easier to understand.
    Thanks.

  98. saurabh yadav says:

    This blog is really amazing for me i will invest in equity but before doing this we need to learn all these things we need to learn all about share market …..

  99. Yogesh ramesh patil says:

    Sir isme hindi pdf chahiye to kya karne hoga….

  100. Naresh says:

    Thank you for making us zero to hero

  101. Ankit says:

    Hi Please make the PDF available for modules available in hindi.

  102. Surya says:

    Ekvity me investment share kitne din ke liye kharide hain kaise pata chalega

    • Kulsum Khan says:

      आप जब चाहे तब खरीद सकते हैं, और जब तक चाहें रख सकते है।

  103. Krishnrao Dhote says:

    मैं कल से प्रयास कर रहा हूँ कि MCX से गोल्डएम की अगस्त की काल खरीदी जाए किंतु आर्डर बार बार रिजेक्ट ही हो रहा है । क्या कारण है । जबकि कमोडिटी में मैने पर्याप्त फंड भी ट्रांसफर किया है ।

  104. Shashikant More says:

    Thx..Thx a lot Zeroda.. for your genuine guidance for me.. I heartly..congratulations to all… I am so Happy.. & satisfied.. to provide me these pdf files.. I want to learn by heart the detail knowledge of the “Share Market..”.

    I know Sir.. “Rome was not built in one day” I saw many videos on Youtube… some are good…but Some are so fake videos.. it’s a very poor & incomplete knowledge of the Share Market… I always read News Articles abt SM.. daily.. but I want to learn “Basics to Advance knowledge of All fundamental & Technical Analyasis…” to become “Best Investor”
    so plz Sir… provide me all pdf files in hindi & Guide me..

    Thank You Sir..
    Yours
    Shashikant More

  105. Ashok kumar says:

    BEGINNERS EQUITY में कैसे निवेश करें।Help Tips for begginers in share market।

  106. Ankit says:

    It’s beneficial for beginners👍👍

  107. swapnil says:

    beautiful and knowledgeable article.

  108. dhiren kumar says:

    Good informative

  109. सचिन गुर्जर says:

    मैडम कोई ऐसा app बताए जहाँ से equity मार्केट की करंट news mile की अपना पैसा किस स्टॉक पर लगाये जहां बेनिफिट हो की शेयर कब high होगा कब डाउन होगा plz bataye

    • Kulsum Khan says:

      जीतना हमें मालूम है ऐसा कोई सही ऍप उपलब्ध नहीं है। आप NSE और BSE के वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  110. धरमसिंग उईके says:

    बहोत अच्छी जानकारि दि धन्यवाद !..

  111. Anil says:

    NIFTY AND SENSEX मे निवेश कैसे करे.

    • Kulsum Khan says:

      डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करके ही शुरू कर सकते हैं।

  112. Pravin Patel says:

    very very useful and easy to understand for any beginners…

  113. prakash says:

    all this content in Gujarati as per your declare in 2016 when it is available ?

  114. Akhil Mehrotra says:

    Excellent

  115. Shubham says:

    Hi, this is actually a great initiative and for someone who’s new to this world, I’m loving how easy you’ve made it on the app.

    Just one thing, it’s only today I found out that it’s available in Hindi as well on the website, but I see that viewing the content in Hindi is not available on the app. This would really help as then I can share it with my family members as well who are only using their smartphones and not so proficient in English.

    Hope you will take action on this feedback.
    Thank you!

    • Karthik Rangappa says:

      Thanks, Shubham. Yes, we are working on this, hopefully we should have content in Hindi on the app soon.

  116. SHYAMLAL DEWANGAN says:

    THE INTELIGENT INVEATOR PUSTAK JO HINDI ME PRAKASHIT HAI USKA SARALIKRIT NOTES KAHI PR UPLABDH HAI KYA AGR HO TO JANKARI DEVE////

  117. Chhote Lal pandit says:

    This is very helpful for me

    Thank you for this

  118. Shailendra says:

    Very good information ….

  119. Azar shaikh says:

    Very sime amd very good explanations with example. Liked it.

  120. Abhi jain says:

    Sir Hindi module ki bhi PDF available karwa dijiye plz…..

    • Kulsum Khan says:

      हम उस पर काम कर रहे हैं, वह भी जल्द ही उपलब्ध कराया जायेगा।

  121. Akash Kolte says:

    Very good & helpful information.
    It is useful for me to increase my knowledge about investment.
    Thanks a lot.

  122. Srinu rahula says:

    Good

  123. Jagtar singh says:

    Apka experience kaam ayga sir

  124. Jagtar singh says:

    Good sir

  125. Ramahari Sethy says:

    Today I am very excited bcz I got a varsity by zerodha certificate. Thanks to all.

  126. Vijay PATEL says:

    Thanks zerodha for hindi

  127. sanjay mohite says:

    Very nice.. description for clearing Why?

    • Kulsum Khan says:

      आपका सवाल नहीं समझ आया क्या आप विस्तार मे बता सकते हैं ?

  128. Munish kumar says:

    For Study in hindi

  129. Sagar says:

    Equty kya hai

  130. Akhil says:

    it’s helpful points.

  131. Sheeba says:

    Thnkyou v. Much 😊😊

  132. Amit kumar says:

    Sir equity me 12 ya 15 percent ka return every year mile ye jaruri to nhi h kai bar bhut se share 15 percent positive return ki gajah 15 se 90 percent tk k NEGATIVE return bhi dete h

  133. Kishor says:

    I am new so it’s so helpful for beginner

  134. Ajay bannapure says:

    How to download all module..by hindi

  135. Pradeep Kumar says:

    Very happy to read the most valuable knowledge about investment by Zerodha team .. lots of thanks .. Regards

  136. Parag says:

    Aap ne example 20000/-.bachat ka didya but jiski salary hi kum ho 20000/-near about vo kya kare. Kese or kitna invest kare

    • Kulsum Khan says:

      आपको अपने खर्च और ज़रूरत के बाद जो भी पैसे बचे उसको थोड़ा थोड़ा करके इन्वेस्ट करें, थोड़े थोड़े इन्वेस्टमेंट से भी आप अच्छा खासा पोर्टफोलिओ बना सकते हैं।

  137. Ravi kishor Kumar Yadav says:

    पुरे zerodha teem को में सलाम करता हूँ, क्योंकि इस तरह महेनत करके हमलोगों को stock market में सही दिशा निर्देश देने का काम कर रहे हैं धन्यवाद

  138. BHARAT BHUSHAN says:

    Very usefull…

  139. Amol says:

    Very important & helpful information thx …

  140. Avadh Enterprises says:

    बहुत अच्छी और सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है।
    बहुत – बहुत धन्यवाद जीरोधा टीम…..

  141. Nagesh Kale says:

    बहोत ही बढीया जानकारी.
    इसे हिंदी मे रखने के लिए आपका आभारी हूँ
    धन्यवाद.

  142. Devesh Pal says:

    Today I’ve understood all micro and macro Points of investments. I will invest in equity funds and it very necessary to invest of my capital in Share Market .

  143. Rajeev Mishra says:

    Very good content

  144. Shailesh says:

    Equity good subject, I am intrshted

  145. PS nagda says:

    How to know that which is the best stock thus will give best returns

  146. Suresh chandra says:

    Sir ,your topic not completely covered and clearing all topic, if you teaching with compound interest calculate in equity investment it will show interesting results

  147. Suraj Singh says:

    Bought achhe se sab jankari daya ja raha h .aap khud ko devloped kar sakte ho read kar k.happy

  148. Ziyaulla ms says:

    Article helpfull for beginners

  149. Dilip says:

    Very nice and useful info.

  150. mohit kumar devdas says:

    bahut achhi surwat hai sir gi…

  151. Yogesh Kumar says:

    Very nice contant for open the brain of public

  152. Akhil says:

    Awesome

  153. Bhagawat Prasad says:

    Nice basics about investment..

  154. Dilip says:

    Simple but valuable.

  155. Vimal Patel says:

    Zerodha ka softwer ko aur aasan karo hindi me ki kisiko bhi samaj aa jaye….

  156. H Jagat says:

    Very nice, sir.

  157. ABHAY GUPTA says:

    the content must be able to download so that we can print it. not comfortable to read it digitally.

  158. S S Meena says:

    Very nicely explained.

  159. makhan chor chaturvedi says:

    बहुत ज्ञानवर्धक है और निवेश करने वालों को सही मार्गदर्शन देता है बाकी सारी चीज निर्भर करती हैं इंसान के भाग्य पर धन्यवाद

  160. Raj says:

    Helpful contents for beginners

  161. manoj kumar says:

    good

  162. Sachin kumar varshney says:

    Very help full points for knowledge

  163. राज कुमार says:

    अछा लगा पढ़ कर, अब आजमाना है

  164. Sanjay bhartiya says:

    It is very good article for investor.

  165. V K Singh says:

    Bahut sahi jankari, bt ek quarry hai…?
    Sir , jo DA hume milta hai wo aaj ke liye hai ya 20 saal baad ke liye hai…?
    Ya fir hume 20 saal baad ke nivesh ke liye bhi DA milta hai…..?

  166. Jayesh Bhoi says:

    It’s nice article for beginner

  167. Rumman Mahaldar says:

    Nicely Explained everything in Detail

  168. MD says:

    ❓There is NO HINDI option on VARSITY MOBILE APP…

    👍Contents are knowledgeable.

  169. Lavish Aanjana says:

    The conte

  170. AQEEL KHAN says:

    Sir…
    Helpful information.
    Thanks sir

  171. Devraj says:

    Great content here for noob .thank you sir.

  172. Bhanwar Lal Bayer says:

    इक्विटी शेयर बाजार में निवेश ही मुद्रास्फीति से बचाने वाला है। मैं पिछले 15 सालों से इस मार्केट में निवेश किये हुवे हूं लेकिन मैं इसका लाभ नहीं उठा सका वजह थी उचित जानकारी नहीं होना। इतने सालों तक मार्केट में टिके रहने के बाद Zerodha से कुछ ज्ञान प्राप्त हुआ तो जोखिम उठाने की क्षमता में वृद्धि होगी।
    धन्यवाद।

  173. Chandan Kumar says:

    बहुत बढ़िया अध्ययन करने के लिए मददगार साबित हुआ है।
    धन्यवाद।

  174. Deepak says:

    Kya koi bhi share market m apna account khol skta h kya..iske liye konsi minimum qualification chahiye

    • Kulsum Khan says:

      आपको कोई क्वालिफिकेशन की ज़रूरत नहीं है , सिर्फ स्टॉक मार्किट की जानकारी काफी होगी और जी हाँ हर कोई अकाउंट खोल सकता है।

  175. अवध इंटरप्राइजेज says:

    बहुत अच्छी तरह से समझाने का प्रयास किया गया है।

    बहुत-बहुत धन्यवाद जीरोधा टीम का….

  176. Mohammad islam says:

    Explained very well thanks

  177. Shweta Singal says:

    Very well understood

  178. NANDKISHOR UDDHAVRAO BAGUL says:

    IF ALL THESE (HINDI) INFORMATION COULD BE AVAILABLE IN PDF FORMAT IT WILL BE USEFUL TO EDUCATE INVESTORS, AT LEAST ACCOUNT HOLDER OF ZERODHA.

  179. seema says:

    happy reading

  180. seema says:

    happy reading with Zerodha

  181. ankit bhoyar says:

    useful info

  182. Anurag Shakyawar says:

    Sir varsity ka last module bhi hindi me add kare Taki usko bhi samjh ne me aasani Rahe….

    • Kulsum Khan says:

      लास्ट मॉड्यूल के 26 अध्याय हिंदी में उपलब्ध हैं।

  183. Dev says:

    Can we please get PDF format of Hindi version?

  184. Goutom Dowarah says:

    Sir varsity app hindi main nahi hai kiya ?

    • Kulsum Khan says:

      हम उस पर काम कर रहे हैं, वह जल्द ही उपलब्ध कराया जायेगा।

  185. Hirpara Sanjay says:

    Best information

  186. Aman says:

    Happy reading

  187. Rajesh Nimbalkar says:

    Very helpful for beginners.

  188. YOGESH says:

    It is great
    Life Long share market
    Gooood

  189. Yogesh says:

    How can i download all this study material. Pl tell

  190. Harsh Rawat says:

    Thank you for this, Very Nice

  191. Pankaj kumar says:

    Sir very easy to understand how can mange my need of investment. So great sir

  192. Abhishek yadav says:

    Thanks for this

  193. vishal yadav says:

    i want more informetion

  194. Sunil bhaskar says:

    Sir hindi m pdf nhi mil rahi h
    Hindi m pdf kese download hogi

    • Kulsum Khan says:

      हिंदी में पीडीऍफ़ अभी उपलब्ध नहीं है।

  195. Vikram kumar says:

    Thanks

  196. Nice information says:

    Nice

  197. Ajay says:

    Good points

  198. Deepak laddha says:

    100%right

  199. Vinod Kumar Yadav says:

    30-35 वालो के लिए एसेट एलोकेशन

  200. Shubham singh says:

    Thnx

  201. Aman says:

    Superb way to understand about investment.

  202. Deepak Kumar sahu says:

    Great knowledge sir

  203. Aditya says:

    Please avail these hindi modules in PDF format, because i don’t need to open browser every time or varsity app, I would like to just open my PDF documents and read it.

  204. Jha saroj says:

    Great effort to make india finencially literate and independent

  205. Darshit says:

    Please, available all topics pdf file of hindi version

  206. Abrar says:

    Thanks
    I’m leaning

  207. HRK says:

    This is the for the first time in my life I m learning about investment s.
    Thanx for simple illustration by the author.

  208. Ambrish Kumar Varshney says:

    Nice to learn about the information you shared about investment and shavings for future .thanks
    I want to know about the efforts to be made to earn ,for that would you suggest some ?

    • Kulsum Khan says:

      You can read all the modules of Varsity, you’d develop an understanding of how you can get started and trade profitably 🙂

  209. Sagar says:

    Very helpful for beginners

  210. Mangesh Uttarkar says:

    I read carefully that very helpful information

  211. Mangesh Ramkrishan Uttarkar says:

    Beginner, happy reading

  212. Mangesh Ramkrishan Uttarkar says:

    I read this module, it is important points.

  213. AMIT KUMAR says:

    it really helpful for the youngster who is not aware of investing ……….. a really appreciate this a very good initiative taken by #Zerodha

  214. Kapil says:

    Pls share pdf in hindi

  215. DAXESH says:

    VERY GOOD HINDI CONTECT FOR STOCK MARKET THIS IS VERY USE FULL FOR BEGINER LIKE ME
    THANK YOU RANGAPPA SIR. 🙂

  216. Vandana Parakh says:

    Very informative. Hindi version is very nice . It helps me to understand the things easily. I hope hindi version in each module helps me in future also.

  217. Gopal Bhimrathi says:

    Very good sir in hindi me jankari dene ke liye

  218. Sanjay Kumar Baranwal says:

    Sir u informed 8 to 11 % return as per 2014 .Pl explain about 2021 and possible trend in 2021

  219. Saroj says:

    Can’t thank you more🙌🙌🙏🙏❤️❤️

  220. Nawal Kishor Tiwari says:

    Good for confidence.

  221. Jaydipsinh says:

    It is nice reading to point

  222. ओंकार says:

    बहुत अच्छी तरह से हिंदी भाषा में समझाया है भारत के ज्यादातर निवेशक हिंदी भाषी ही होंगे आने वाले समय में भी शेयर मार्केट में ज्यादातर निवेश करेंगे इसलिए इस तरह की जानकारियां डालने से निवेशकों को भी लाभ है शेयर दलालों को भी लाभ है और शेयर मार्केट से संबंधित कंपनियों को सरकार को बैंकों को सभी को लाभ होगा

  223. Narendra Bagoria says:

    Thanks

  224. Ratnesh sahu says:

    Essay to understand

  225. Ram says:

    Its a great learning platform for all investors from novice to professional…

  226. Anupam Sharma says:

    Trying to understand, contents helping me lot.

  227. Rajeev Kumar says:

    Yes

  228. Mr.swn says:

    Thank u so much, vry vry best content

  229. Shivanand says:

    Nice

  230. Nagendra Singh Tomar says:

    We understand why we invest?

  231. Harsh Pandey says:

    Very useful and important for increase the value in older age

  232. राम किशोर वर्मा says:

    बहुत ही बेहतरीन शिक्षा प्रद लेख हैं और उन लोगों के लिए जरूरी है जो शेयर में रातों रात अमीर बनने के लिए जुड़े हैं।

  233. Amol says:

    Helpful ☺️

  234. Jaiprakash Vishwakarma says:

    Thank you very much…
    Very easy to understand

  235. Baldev vishwakarma says:

    Zerodha is best flat flatform in learning share market

  236. Premjit thakur says:

    It is nice .

  237. Roney says:

    Can someone explain me these equation.

  238. Thanks ☺️ for information says:

    Nice information

  239. Utkarsh Srivastava says:

    Great content learn a lot.

  240. Kapilpawar says:

    👍👍

  241. Sumer singh says:

    Sir sare module download ke liy nhi mil sakte h kya

    • Kulsum Khan says:

      हम उस पर काम कर रहे हैं , जल्द ही उपलब्ध किया जायेगा।

  242. Sumer singh says:

    It is very good content. We can’t say anything in words for your efforts. Thanks a lot.

  243. Shakir says:

    Happy reading 😊

  244. Danish says:

    I am new in Share Market but active mind Should be here can Give A Huge Profit.. AND Thanks for Nice and Helpful Content 😊👌

  245. Shrey Tripathi says:

    Simplified yet effective. You have done a commendable job by creating this content that will help a lot to lots of people. Sincere thanx to you.

  246. Goutam chand says:

    Good details about how to investment

  247. Pankaj Dhiman says:

    Always grateful to Zerodha for such kind of valuable content and hard-work

  248. Ratan says:

    Good analysis.

  249. Abhishek Kumar says:

    Kaafi kuchh sikhne ko mila sir

  250. Arun Gaonkar says:

    Thank you for the right knowledge

  251. L p Mahajan says:

    Good basic investment ideas for yanger’s.

  252. S K SINGH says:

    Very helpful and valuable information for beginners.Thanks for this content…

  253. Karan dixit says:

    धन्यवाद

  254. Navneet Vaishnav says:

    Thanks for great knowledge❣️

  255. Rahu says:

    Notes is very userful thanks zerodha team create this

  256. Rahul says:

    Notes is very userful thanks zerodha team create this

  257. santosh says:

    ok

  258. vrushabh says:

    Sir Hindi language me video kab banegi

    • Kulsum Khan says:

      हम उस पर काम कर रहे हैं जल्द ही उपलब्ध होगा।

  259. Abhishek vishwakarma says:

    सर इन modules की paper book मिल सकती है क्या ? हिन्दी addition में ( क्रप्या मार्गदर्शन करें )

    • Kulsum Khan says:

      कंटेंट सिर्फ डिजिटल ही उपलब्ध आप PDF डाउनलोड करके उसको प्रिंट कर सकते हैं या इसको एप्प पर भी डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।

  260. gokul says:

    good article thank you.

  261. Akash Pandey says:

    I learned all the things thanks for such Information

  262. Vishal Bbt says:

    Thanks Sir very helpful content

  263. mahesh jangid says:

    must read for all new traders who are like me and extreamely interested in stock market… thnx zerodha and team for great content and guidance

  264. sanjay kamat says:

    Regret why I didn’t know about this website before

  265. Ashish says:

    I need ur help to invest

  266. Gaya verma says:

    Right knowledge good

  267. Pardeep says:

    मैं पूरी zerodha टीम को दिल से धन्यवाद करता हूं इतना अच्छा कंटेंट मुझे paid course में भी नहीं मिला।

  268. Guddu singh says:

    Very nice note

  269. Umrav singh says:

    I like stocks market

  270. Somya Gupta says:

    Aap logo ko hindi mai bhi explanation videos banane chaiye.

    • Kulsum Khan says:

      धन्यवाद, हम आपके फीडबैक पर ज़रूर नज़र डालेंगे।

  271. ajay kumar says:

    very helpful sir for beginners ,
    jo investment ke bare me nahi jante unhe bhut ache se guide mile ge

  272. Radhey shyam says:

    Very nice topic

  273. Manoj Meena says:

    It’s good for, knoleg

  274. Dharmendra Kumar says:

    Very helpful blog for new invester .

  275. Umesh says:

    It is nice reading to point

  276. Manish kumar says:

    Very informative content .
    We all should investing

  277. Jitendra Singh says:

    Good advice 😃 thanks 👍

  278. Preeti says:

    Nice information

  279. Kanubhai says:

    Fine explanation. Thank you.

  280. Hanisha says:

    Sir Hindi mai video hai?

    • Kulsum Khan says:

      हिंदी में वीडियो हम जल्द ही उपलब्ध कराएंगे।

  281. Amit Bharatiya says:

    Happy to read it 😀

  282. deshmukh swati says:

    good teaching in the video but languge very hard

  283. Vipin says:

    It’s helpful for me, for investing

  284. Kishan dangi says:

    How to download module pdf in hindi language.

  285. MAHENDRA BENIWAL says:

    amazing series… I got a lot of knowledge from here.

  286. Arun Rajput says:

    Nice

  287. mr saiyed says:

    how can i learn how to invest in share market ?

  288. bittu says:

    An awesome learning site

  289. Aashit Joshi says:

    very simple and to the point. it’s really needful for future planning..

  290. NITISH ANAND says:

    FIXED DEPOSIT IS GOOD IF YOU HAVE NO KALEJA.

  291. Rohit Rawat says:

    Very easy to understand for beginner

  292. Shivi says:

    Bahut achi book h kya or mil skti h

    • Kulsum Khan says:

      यह सिर्फ वेब पर ही उपलब्ध है, आप हमारा वर्सिटी एप्प भी डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।

  293. Ragib Ansari says:

    thank you so much

  294. Ramesh Chandra says:

    Helpful information for beginners

  295. A R Arya says:

    Very benificial to understand basic concepts.

  296. shikhar says:

    this is very important topic

  297. Anand says:

    Isse hame yeh pata chalata hai ki investment kabhi bhi ek jagah nai karni chahiye aur kitna jaruri hai aapke future ke liye investment karna

  298. Hira says:

    Hi do you have all chapter pdf file in hindi.. u have only in english pdf download file. Not in hindi

    If you have so send me via email

  299. Vikas shreevastav says:

    I understand that need to be investment

  300. Madhur Kumar Chaurasiya says:

    Very helpfull for bignners who want to invest in share market.

  301. Pradeep says:

    Please provide Hindi pdf

  302. ABHISEKA says:

    GOOD FOR BEGINNERS TO UNDERSTAND STOCK MARKET

  303. Arvind parihar says:

    Good choice

  304. harish mahara says:

    really helpful. Thanks

  305. Vivek Kumar says:

    Very Very Helpful, Finally I got a True Website to learn about investment. Thanks a lots Zerodha for this.

  306. Krishna kumar says:

    Please provide all modules in Hindi pdf file
    Not downloading

  307. Shiv dev yadav says:

    Is good for basic for investment.

  308. Dhananjay singh says:

    Thank full for this happy reading

  309. mr satendra classic says:

    good reading

  310. Nilesh says:

    I also understood the need of investing!

  311. Ashfaque ansari says:

    Helpful contents thanku

  312. SURAJ KUMAR says:

    Ohh my god, it’s genuenly amazing and so informative.

  313. Anubhav says:

    Content shared is helpful for the beginners. Thanks to Zerodha

  314. Neeraj kumar says:

    Nice

  315. Mukesh Mehra says:

    Bahut achha content hai. Hindi PDF ko kaise download kar sakte hai ?

  316. SUDHAKAR RAO KATHE says:

    All asset classes are explained very well. the portfolio has been focused keeping in mind the return, risk and age group. this module has cleared all my doubts. Thanks.

  317. VISHAL KADAM says:

    If it will be available in Hindi pdf format.it will be very helpful to us as Hindi reader. And help to avoid computer screen or mobile.zerodha varsity is very helpful for all who want to learn of stock market. Very deep knowledge.

  318. Aditya Pratap says:

    Special Thanks to zerodha for teaching us

  319. GUDDU KUMAR says:

    Very helpful content

  320. Kiran Patil says:

    Nice initiative to educate peoples about money investment management

  321. Vishhy says:

    From this chapter i understand that why we have to do investment ?
    big thanks for in Hindi my parents can easily understand 🙂

Post a comment