2.1 शेयर बाज़ार क्या है?  

हमने पहले अध्याय में पढ़ा था कि इक्विटी निवेश का एक ऐसा विकल्प है जिसमें महंगाई दर से कहीं ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता है। अब सवाल ये आता है कि इसमें निवेश करे कैसे? इसका जवाब जानने से पहले ये जानना ज़रूरी है कि इक्विटी में निवेश कौन कौन से लोग करते हैं और ये पूरा सिस्टम कैसे काम करता है। 

जैसे हम अपने बगल के किराना दुकान जा कर ज़रूरत की चीजें खरीदते हैं, वैसे ही हम इक्विटी में निवेश, या खरीद बिक्री  स्टॉक मार्केट या शेयर बाज़ार में करते हैं। इक्विटी में निवेश करते वक्त एक शब्द – ट्रांजैक्ट (Transact) आप बार बार सुनेंगे। ट्रांजैक्ट का मतलब है खरीद-बिक्री करना। और इक्विटी की ये खरीद-बिक्री आप बिना स्टॉक मार्केट के नहीं कर सकते। 

स्टॉक मार्केट इक्विटी खरीदने वाले और बेचने वाले को मिलाता है। लेकिन ये स्टॉक मार्केट किसी दुकान या इमारत के रूप में नहीं दिखता, जैसा कि आपके किराने के दुकान दिखते हैं। स्टॉक मार्केट इलेक्ट्रॉनिक रूप में होता है। आप कंप्यूटर के ज़रिए इस पर जाते हैं और वहाँ खरीद बिक्री का काम करते हैं। एक बात का यहाँ ध्यान रखें कि ये शेयरों की खरीद बिक्री का काम आप बिना स्टॉक ब्रोकर के नहीं कर सकते। स्टॉक ब्रोकर एक रजिस्टर्ड मध्यस्थ होता है, जिसके बारे में हम आगे विस्तार से बताएंगे। 

भारत देश में दो मुख्य स्टॉक एक्सचेंज हैं- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( Bombay Stock Exchange- BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange- NSE) । इसके अलावा कुछ क्षेत्रीय स्टॉक एक्सचेंज भी हैं जैसे बैंगलोर स्टॉक एक्सचेंज,  मद्रास स्टॉक एक्सचेंज। क्षेत्रीय स्टॉक एक्सचेंज पर अब ना के बराबर लोग हिस्सा लेते हैं। 

2.2 शेयर बाज़ार में कौन लोग हिस्सा लेते हैं और उन्हें रेगुलेट करने की ज़रूरत क्यों है? 

शेयर बाज़ार में एक व्यक्ति से लेकर कंपनियाँ तक निवेश करती हैं। जो लोग भी शेयर बाज़ार में खरीद बिक्री करते हैं उन्हे मार्केट पार्टिसिपेंट्स (Market Participants) कहा जाता है। इन मार्केट पार्टिसिपेंट्स को कई कैटेगरी या वर्ग में बाँटा गया है। कुछ कैटेगरी की जानकारी नीचे दी गई है। 

  1. डोमेस्टिक रिटेल पार्टिसिपेंट्स – भारतीय मूल के नागरिक जो भारत में ही रहते हैं, जैसे हम और आप। 
  2. NRI’s और OCI – भारतीय मूल के नागरिक जो विदेशों में बसे हैं। 
  3. घरेलू संस्थागत निवेशक (Domestic Institutions) –  इसके तहत बड़ी भारतीय कंपनियाँ आती हैं, जैसे भारतीय जीवन बीमा निगम ( Life Insurance Company of India- LIC)।
  4. घरेलू ऐसेट मैनेजमेंट कंपनियाँ ( Asset Management Companies) – इस वर्ग में आमतौर पर घरेलू म्युचुअल फंड कंपनियाँ होती हैं जैसे SBI म्युचुअल फंड, DSP ब्लैक रॉक, फिडेलटी इंवेस्टमेंट्स, HDFC AMC वगैरह। 
  5. विदेशी संस्थागत निवेशक (Foreign Institutional Investors) – इसमें विदेशी कंपनियाँ, विदेशी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनियाँ, हेज फंड्स वगैरह आते हैं। 

निवेशक किसी भी कैटेगरी या वर्ग का हो, शेयर बाज़ार में भाग लेने वाली हर एंटिटी मुनाफा कमाना चाहती है। और जब पैसे की बात आती है, तो इंसान के अंदर लालच और डर दोनों बहुत ज्यादा होता है। कोई भी इंसान बड़े आराम से लालच और डर के चक्कर में पड़ कर गलत काम कर सकता है। भारत में इस तरह के घोटाले भी हुए हैं, जैसे हर्षद मेहता घोटाला वगैरह। इसलिए ज़रूरी है कि एक ऐसी बॉडी हो, जो नियम कानून बनाए और ये सुनिश्चित करे कि किसी तरह की गलत हरकतें बाज़ार में न हो, और सभी को पैसा कमाने का सही मौका मिले। इसीलिए रेगुलेटर की ज़रूरत होती है।

2.3 रेगुलेटर 

भारत में शेयर बाज़ार का रेगुलेटर है भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( The Securities and Exchange Board of India- SEBI) जिसे हम सेबी के नाम से जानते हैं। सेबी का उद्देश्य है प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज़) में निवेश करने वाले निवेशकों के हितों का संरक्षण करना, प्रतिभूति बाजार (सिक्योरिटीज़ मार्केट) के विकास का उन्नयन करना तथा उसे विनियमित करना और उससे संबंधित या उसके आनुषंगिक विषयों का प्रावधान करना । सेबी ये सुनिश्चित करती है कि

  1. दोनों स्टॉक एक्सचेंज – NSE और BSE, अपना काम सही तरीके से करें
  2. स्टॉक ब्रोकर्स और सब ब्रोकर्स नियमानुसार काम करें 
  3. शेयर बाज़ार में हिस्सा लेने वाली कोई एंटिटी गलत काम न करे
  4. कंपनियाँ शेयर बाज़ार का इस्तेमाल सिर्फ खुद के फायदे के लिए न करें – जैसा सत्यम कम्प्यूटर्स ने किया था
  5. छोटे निवेशकों के हित की रक्षा हो
  6. बड़े निवेशक, जिनके पास बहुत पूंजी है, वो अपने हिसाब से बाजार में हेर-फेर न करें 
  7. पूरे शेयर बाज़ार का विकास हो

 

इन उद्देश्यों को देखते हुए ये ज़रूरी है कि सेबी सभी एंटिटी को रेगुलेट करे। नीचे दिए गए सभी एंटिटी शेयर बाजर से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं। किसी एक की गलत हरकत से शेयर बाज़ार में उठा पटक मच सकती है। 

सेबी ने इन एंटिटी के लिए अलग अलग नियम और कानून बनाए है। सभी को इन नियम कानून के दायरे में रह कर काम करना होता है। इन नियम कानून की विस्तार में जानकारी सेबी के वेबसाइट पर “कानूनी ढाँचा” सेक्शन में आपको मिल जाएगी। 

एंटिटी कंपनियों के उदाहरण क्या करती हैं ये कंपनियाँ आसान शब्दों में समझिए
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (Credit Rating Agency- CRA) CRISIL, ICRA, CARE कॉरपोरेट्स और सरकार के उधार लेने की योग्यता को रेट करती है अगर सरकार या कोई कंपनी लोन लेना चाहती है, तो ये कंपनियाँ चेक करती हैं कि सरकार या कंपनी के पास लोन चुकाने की क्षमता है या नहीं।
डिबेंचर ट्रस्टीज ( Debenture Trustees) तकरीबन सारे बैंक कॉरपोरेट डिबेंचर के ट्रस्टी की तरह काम करते हैं जब किसी कंपनी को पैसे की ज़रूरत होती है तो वो डिबेंचर इश्यू कर सकती हैं, जिस पर वो तय ब्याज देने की बात करते हैं। निवेशक ये डिबेंचर खरीद सकते हैं। डिबेंचर ट्रस्टी ये सुनिश्चित करता है कि कंपनी ने जो ब्याज देने की बात की थी, वो वक्त पर दे।
डेपोसिटोरीज़ ( Depositories) NSDL, CDSL डेपोसिटोरीज़ निवेशकों की सेक्यूरिटीज़ को सुरक्षित रखती हैं और इसकी रिपोर्टिंग और सेटलमेंट करती हैं जब आप शेयर खरीदते हैं, तो वो आपके डिपॉजिटरी अकाउंट में आ जाते हैं, जिसे डीमैट अकाउंट भी कहते है। इन डीमैट अकाउंट को मैनेज करने का काम ये दो कंपनियाँ करती हैं।
विदेशी संस्थागत निवेशक ( Foreign Institutional Investors- FII) विदेशी कंपनियाँ, फंड्स और विदेशी नागरिक भारत में निवेश करना ये विदेशी एंटिटी होते हैं, जो भारत मे निवेश करना चाहते हैं। ये निवेश के लिए काफी बड़ी रकम लगाते हैं और इनके निवेश का असर भारतीय शेयर बाज़ार की चाल पर साफ-साफ दिखता है।
मर्चेंट बैंकर्स कार्वी, एक्सिस बैंक, एडलवाइज कैपिटल कंपनियों की मदद करना प्राइमरी मार्केट से पैसा जुटाने में अगर कंपनी आईपीओ IPO के ज़रिए पैसा जुटाना चाहती है, तो मर्चेंट बैंकर इस पूरी प्रक्रिया में कंपनियों की मदद करते हैं।
ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी- Asset Management companies -AMC HDFC AMC, रिलायंस कैपिटल, SBI कैपिटल म्युचुअल फंड स्कीम्स बेचती हैं AMC लोगों से पैसे लेता है, उसे एक अकाउंट में डालता है, और उस पैसे को शेयर बाज़ार में निवेश करता है। उद्देश्य ये होता है कि ज्यादा से ज्यादा मुनाफा बना कर निवेशकों को फायदा पहुंचाया जाए।
पोर्टफोलियो मैनेजर्स, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सिस्टम (Portfolio management system- PMS) रेलिगेयर वेल्थ मैनेजमेंट, पराग पारिख PMS PMS स्कीम्स बेचती हैं ये है तो म्युचअल फंड की तरह लेकिन यहाँ आपको कम से कम 25 लाख रुपये का निवेश करना होता है। म्युचुअल फंड में ऐसी कोई शर्त नहीं होती।
स्टॉक ब्रोकर्स और सब ब्रोकर्स Zerodha, शेयरखान, ICICI डायरेक्ट निवेशक और स्टॉक एक्सचेंज के बीच मध्यस्थ का काम आप शेयर की खरीद-बिक्री रजिस्टर्ड ब्रोकर के ज़रिए ही कर सकते हैं। सब-ब्रोकर, ब्रोकर के लिए एजेंट की तरह काम करता है।

 


इस अध्याय की ज़रूरी बातें

  1. अगर आपको शेयर खरीदना-बेचना है तो शेयर बाज़ार या स्टॉक मार्केट के ज़रिए करना होगा।
  2. शेयर बाजार में शेयर खरीदना-बेचना इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होता है और आप किसी स्टॉक ब्रोकर के ज़रिए ये काम कर सकते हैं।
  3. शेयर बाज़ार में कई भागीदार/खिलाड़ी या पार्टिसिपेंट्स (participants) होते हैं।
  4. शेयर बाज़ार में भाग लेने या ऑपरेट करने वाले सभी एंटिटी को रेगुलेट करना ज़रूरी है और सबको रेगुलेटर द्वारा बनाए गए नियमों को पालन करना होता है।
  5. SEBI – सेबी सिक्योरिटी बाज़ार का रेगुलेरटर है। वो नियम- कानून बना कर शेयर बाज़ार में हिस्सा लेने वाले सभी एंटिटी को रेगुलेट करता है।
  6. सबसे ज़रूरी बात- सेबी को पता होता है कि आप शेयर बाज़ार में क्या कर रहे हैं, अगर आपने कुछ भी गैर-कानूनी किया तो आपके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। 




179 comments
  1. Sameer says:

    Mai 16 sal ka hu lekin sab samajh gaya batane ke liye thanks. Vo bhi hindhi me 🙏🏻 or bhi kuch puch sakta hu to kya ab batayenge mujhe

  2. PURSHOTTAM KUMAR says:

    MAST BHAI

  3. Zubair says:

    Bhot acchi jaankari ha jo share market karna chata ha

  4. Sanjeev Kumar Pathak says:

    Thanx for good information

  5. Avinash says:

    Thank you for information 🫶♥️

  6. Gohel Ronak Ashvinbhai says:

    Bahot easy way me sab kuch samjaya

  7. Amit unnao says:

    Good information for beginner

  8. PARESH BHAVSAR says:

    valuable topics and good explain

  9. SUHAS JAGDEO says:

    Appreciate your hard work and what all information you put on zerodha varsity and thankful special in Hindi to easy to understand thank you very much zerodha.

  10. Sushil says:

    Par stock market matlab shares, trading, investments mutual fund, capital derivaives
    Ye sab mujhe kuch nahi pata,
    In sab ko samjhna aur trading ke sath investment ki padhai kahn se karoo !
    Kitni fees lagti hai aur kitna saal lagta hoga…

  11. Manoj Sharma says:

    Superb ,excellent

  12. Prasun Singh says:

    Got this site from Instagram. Very useful for beginners like me who wants to know about the share market. 👍👍👍

  13. Prasun Singh says:

    Got this site from Instagram. Very useful for beginners like me who wants to know about the share market

  14. Aarti says:

    Bhot hi aasan sbdo me samjya h 😊

  15. sameer garud says:

    very useful information for newcomers without any payment

  16. ANKIT KUMAR says:

    hyy kulsum tell me your mob no. this is my no so pls text me work regarding -9153168617

  17. Harshit bhatt says:

    Madam,is book available in market of varsity

  18. Dharmendra Kumar says:

    Very good blog.

  19. Manju says:

    Basic good knowledge for beginners like me & it\’s must know everyevery investors. thanks for valuable information.

  20. Shabbu khan says:

    I want help

  21. Akash Pandey says:

    Very good information for beginners

  22. Jivan Bharambe says:

    It is basic & very essential information to enter in share market

  23. gokul says:

    bahut badhiya tutorial hai. thank you zerodha

  24. dr.santosh kumar verma says:

    Good information for beginners , excellent….

  25. Angad Kushwaha says:

    Very nice

  26. S K SINGH says:

    Very nice information for beginners,Thanks for this content.

  27. SUNITA KUMARI says:

    Im new here, after reading your bloggging,,, im your regulr customer forever,,, i hope you will explain everything in the near future..

  28. Abhishek Kumar says:

    काफी कुछ सीखे हम आज की अध्याय से ।
    धन्यवाद

  29. Imran silawat says:

    very Nice information Provide by zerodha

  30. Premjit thakur says:

    Nice

  31. Sachin says:

    Can is available in marathi.

  32. Sandip Arvindrao Maske says:

    Basic &useful iformation

  33. BHUWANESHWAR KUMAR says:

    Most of us from India not comfortable in English, that is why we remain far away from the such knowledge in spite of being curious . Information in Hindi works here for such people . Good initiative by ZERODHA .

  34. VIJAY SHARMA says:

    sahi chapter ki video hindi me mil sakti hai kya

    • Kulsum Khan says:

      फिलहाल तो कंटेंट सिर्फ रिटेन फॉर्मेट में ही उपलब्ध है , हम आपके फीडबैक पर नज़र डालेंगे।

  35. ANSAR says:

    म्यूचल फंड वाले पैसा कहां से लगाते हैं स्टॉक मार्केट में क्या वह भी स्टॉक ब्रोकर का उपयोग करते हैं या कोई और तरीका होता है

  36. mohan kumar nag says:

    bahut bahut hi achi jankari
    Thank you zerodha

  37. Khatri amit says:

    Mam, please hindi pdf available KARVAEYE

  38. Yash Raj 6 says:

    हम अपने पैसे को कंपाउंड इंटरेस्ट के लिए कहा और कैसे इन्वेस्ट
    कर सकते है। ताकि मुझे 10 साल बाद आच्छा खासा रिटर्न मिल सके। कृपया मुझे बताएं।

    • Kulsum Khan says:

      आप वर्सिटी को पूरा पढ़ें आपको पता चल जायेगा।

  39. Mangesh Ramkrishan Uttarkar says:

    Superb, good information

  40. Mangesh Ramkrishan Uttarkar says:

    सबसे अच्छी नियमोंकी जानकारी मिली |

  41. HRK says:

    The Hindi explanation is awesome

  42. Deepak laddha says:

    very use full

  43. Nilesh Mishra says:

    Nicely explained. Thanks

  44. vishal says:

    (एंटिटी )Sir mean this word

  45. vishal says:

    ( एंटिटी )Sir mean this word

  46. RAKESH KALRA says:

    THANKS

  47. Harsh Rawat says:

    Subarb

  48. ashok KUMAR JAIN says:

    very useful information for the beginners

  49. YOGESH says:

    Superr my Life is Change
    Thanks…

  50. SANJAYBHAI GORDHANBHAI HIRAPARA says:

    God information

  51. Vaibhav Gupta says:

    Thank You So Much for giving this very helpful information.

  52. Arup Saikia says:

    Nice information

  53. Avadh Enterprises says:

    Very Useful Information……..

    Thanks… Zerodha Team…

  54. Shweta Singal says:

    Nice

  55. Shweta Singal says:

    Nice information

  56. Ganesh Parit says:

    Very nice information in simple language.
    Thank you.

  57. Bhanwar Lal Bayer says:

    SEBI एक पावरफुल संस्था है जिसकी वजह से यह शेयर बाजार तथा इसमें निवेश करने वाले जिन्दा हैं।
    धन्यवाद।

  58. Ashok chouhan says:

    Very helpful for me thanks 👍

  59. ARUN says:

    Very good explanation but I want to correct here DSP Black rock fund has been changed DSP company and Black rock Splits.

  60. Sujeet sonnkar says:

    Great..

  61. yo yo honey singh says:

    waah mam maza aa gya ….. yo yo

  62. vivek malviya says:

    i m biggner and its really very helpful for me to pursue.

  63. Shravan Kumar agrahari says:

    Very nice knowledge given by zerodha zerodha is a best

  64. Vimal Patel says:

    Very nice market clearance.

  65. Amit Pachori says:

    लोगों के लिए बहुत ही अच्छी तरीके से एवं सरल भाषा में बताया गया है

  66. AJAY GOVINDA PATIL says:

    Thanks zerodha for this ……

  67. AMOL says:

    Important information thx

  68. Dr.Sudhir Thakur says:

    excellent presentation.
    सबसे पहले आपको बहुत बहुत बधाईयां जो आपने शेयर बाज़ार के बारे मे हिन्दी मे जानकारीयां दी है जो सामान्य लोगो के हित मे हैं॰हमारे यहाँ जनता के लिए जो हितकारी होता है उसे अँग्रेजी मे बताया जाता है और शिकायत भी की जाती है कि जनता जागरूक नहीं है सोचिए कि जो बाते उसे समझ मे ही नहीं आती उसे कोई उसे कैसे समझा सकता है
    फिर कसे कोई सिस्टम मे आ सकता है?पुनः साधुवाद॰

  69. Sheeba says:

    Thankyou 🤗

  70. sanjay mohite says:

    Very nice and useful information

  71. Harikesh says:

    Good jankari

  72. Anudip says:

    I want to invest in stock market but don\’t know and afraid if i incurr loss?

    • Kulsum Khan says:

      Hi, you may read through all Varsity modules and start investing little amounts initially. Once you are confident you may start trading with better capital.

  73. Dattatray khade says:

    Long term keliye acche stocks kese select kre ?

  74. Mahendra Chauhan says:

    It is too useful information for beginners

  75. Ravi kumar says:

    Wow…thanku so much
    I m very happy, your articals of study

  76. Shashikant More says:

    Wow…Superbb Article… abt Stock Market.. it\’s a legal… under the watch of SEBI

    Thank You Sir/Mam…

  77. sanjeev agarwal says:

    excellent

  78. Bajrang dudi bishnoi says:

    Good information for frist time investors in share market i want to invest but i have not enough money

  79. Mohd Zaid says:

    Mere YouTube channel pr 12k subscribers h

  80. Mohd Zaid says:

    Yadi nhi \” to uska kiya tareeqa ho skta h jisse hm is jankari ko doosre logo tk phncha ske\” pls btaiyega

  81. Mohd Zaid says:

    Kiya agar koi vayakti, is chapter pr video bnana chahe or wo apni video ki shuruat ya ant me ye reference de ki \”ye jankari maine zerodha varsity se padhi h ya fr ye jo video bnaya gaya h iski poori jankari zerodha varsity se li gai h\” to kia bna skte h ?

    • Kulsum Khan says:

      जी हाँ आप बना सकते हैं लेकिन आपको क्रेडिट ज़रूर देना होगा वर्ना यह कॉपीराइट का केस हो सकता है।

  82. Shubham shelke says:

    मैने आजही आकाउंड ओपन करनेकी कोशीश की लेकीं पयेमेन्ट के बाद के आगे की प्रोसेस हो नाही राही। क्यू

    • Kulsum Khan says:

      आप हमें सपोर्ट पर कॉल कर सकते हैं या फिर इस आर्टिकल द्वारा टिकट बना सकते हैं : https://support.zerodha.com/category/account-opening/online-account-opening/articles/how-do-i-open-an-account-online

  83. c s pal says:

    very good sir

  84. Aditya says:

    Sir , trading kise karte hai

  85. जितेंद्र मिश्रा says:

    बोहोत अच्छी जानकारी हैं। हमारे जैसे नए लोगों के लिए शेरमार्केट के बारेमें जान्ने के लिए।

  86. Mayur gade says:

    Helpful and important information
    To beginner

  87. dhananjay aggarwal says:

    baht mahtav puran jankari aap logo ne di h thanks

  88. Lalit Malamkar says:

    Get good information. Thanks,

  89. Shiwam Singh Rajput says:

    It\’s very helpful for beginners

  90. Atul Kumar Singh says:

    VERY GOOD INFORMATIONS

  91. Edward says:

    Good

  92. Amit kumar says:

    very good information from your side….so thanks full….

  93. Bhagirath chauhan says:

    selected companies ki balance sheet excel formet me kaha se mil shkati he

  94. Sumeet Gahire says:

    अगर किसी stock मे से किसी AMC ने अपनी सारी invest निकाली तो क्या वो stock की price एकसाथ कम होती है या धीरे धीरे ?
    जैसे Yes Bank ।

    • Kulsum Khan says:

      यह स्टॉक और इन्वेस्टर्स की मार्किट मूवमेंट के ऊपर निर्भर करता है।

  95. vala rajesh d says:

    pelzz sir app hindi mey pdf dowuload ho sky to kijy

    • Kulsum Khan says:

      हम उन पर काम कर रहे हैं, वे भी जल्द ही उपलब्ध कराये जाएंगे।

  96. Shoaib says:

    मै यहां नया हूं मुझे कोई बता सकता है शेयर कैसे खरीदे और कब बेचें कब शेयर बाजार खुलता है कब बंद होता है

    • Kulsum Khan says:

      ट्रेडिंग शुरू करने से पहले आपसे विनती है आप वर्सिटी के सारे अध्यायों\’न को पड़ें, आपको समझ अजना चाहिए कैसे ट्रेड करते हैं।

  97. ANIL KUMAR SINHA says:

    Thanks a Lot, I have take knowledge regarding works of SEBI, Stock markets, Investors etc as above the same.

  98. YOGESH MISAL says:

    अगर कोई बँक डुबता है, मतलब अगर किसी के शेअर का भाव लास्ट कितने तक आता है !

    • Kulsum Khan says:

      यह कोई बता नहीं सकता प्राइस 100% भी डूब सकता है।

  99. YOGESH MISAL says:

    Commodity ke bare me विस्तत में जानकारी चाहीये थी, लाॅट क्या होता है Etc

    • Kulsum Khan says:

      आप हमारे करेंसी, कमोडिटी और सरकारी सिक्योरिटीज वाले मॉड्यूल को पढ़ सकते है:https://zerodha.com/varsity/module/%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80/

  100. Rampal Bishnoi says:

    It\’s Really Great information to Learn about Stock market and help us to Grow in our money

  101. YOGESH MISAL says:

    सर मुझे आपकी बात बहूत अच्छी लगी, अभी में अबकी स्थीती में 1 लाख के शेअर्स होल्ड करना चाहता हू क्या में उसे लेकर होल्ड कर सकता हूँ । अग में एस बँक अच्छी रहेगी या Sbi, axis ???? Which is safe kya mai zerodha me CNC Hold five yrs ke liye kar sakata hun usme jokhim kya hai plzz tell me

    • Kulsum Khan says:

      आप जितना चाहे उतना पैसा होल्ड कर सकते हैं और जितने साल चाहे उतने साल होल्ड कर सकते हैं, और हम इस स्तिथि में नहीं हैं की आपको कोई सुरक्षित बैंक एडवाइस कर सकें, आप अपना रिसर्च करें, बैंक या कंपनी के फंडामेंटल्स की जांच करें, और अपने पैसों की हिफाज़त करें।

  102. Rahul pal says:

    Excellent info ….I m new but understanding in a very simple way

  103. vk says:

    ये अहम जानकारी बहुत अच्छी लगी

  104. Saroj kumar meher says:

    Rule and Regulesen custom of the sebi

    • Kulsum Khan says:

      क्या आप अपने विषय विस्तार में बता सकते हैं?

  105. राहुल राज says:

    ये अहम जानकारी बहुत अच्छी लगी

  106. Rajmani Pal says:

    Superb,Excellent…………………..

  107. Manoj dey says:

    Pl provide hot shears

  108. Dhiren says:

    Good information for beginners like us

  109. Dhiren says:

    Beginner

  110. Sachin waghmare says:

    बोहोत अछि जानकारी हैं। नए लोगों के लिए शेरमार्केट के बारेमें जान्ने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *